WC News Desk: फिल्म इंडस्ट्री को लगातार दूसरे दिन एक और बड़ा झटका लगा है. बुधवार को इरफान खान के जाने का गम अभी खत्म ही नहीं हुआ था कि गुरुवार को एक और दिग्गज अलविदा कह गया. ऋषि कपूर ने गुरुवार को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली. बॉलीवुड के कई अभिनेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

ऋषि कपूर (जन्म: 4 सितंबर 1953, मृत्यु-30/04/2020) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। ऋषि कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे। वह एक बाल कलाकार के रूप मे काम कर चुके है। उन्हें बॉबी के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है। उन्होंने उनकी पहली फ़िल्म में शानदार भूमिका के लिए 1971 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया।

अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। 67 वर्षीय अभिनेता कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड एक बार फिर शोक में डूब गया, चूंकि बुधवार को अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया था।

givni_ad1

बता दें कि अमेरिका में कैंसर का उपचार कराने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे ऋषि कपूर की सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे अभिनेता के प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई थी।

ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया था, ‘वे अस्पताल में हैं। वे कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।’ हालांकि बाद में खबर आई कि ऋषि कपूर नहीं रहे और सिने जगत में शोक व्याप्त हो गया।

By WC News

WC News is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *