बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले आज तीसरे दिन माध्यमिक /उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों क़ा हड़ताल औऱ विद्यालयों में तालाबंदी कार्यक्रम जारी रहा ।जहाँ मुजफ्फरपुर जिले के सभी उच्च / उच्चतर विद्यालय बंद रहें वहीं मूल्यांकन कार्य ठप्प हीं रहें ।समाहरणालय में हो रहे धरना कार्यक्रम में भारी संख्या में शिक्षक / शिक्षिकाएं उपस्थित हुए औऱ सरकार की नीतिओं की भर्त्सना की । कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला उपाध्यक्ष श्री रमेश प्रसाद सिंह ने की औऱ संचालन प्रमंडलीय संयुक्त सचिव श्री प्रियदर्शन ने किया ।सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक नवीन प्रकाश ने क़हा की सरकार सदन में केवल झूठ बोलने क़ा कार्य करती है । वह कहती है की शिक्षकों के वेतनमान देने से नल जल योजना , साइकल पोशाक आदि योजना प्रभावित हो सकती है तो फ़िर सरकार इन योजनाओं क़ा नाम मुख्यमंत्री योजना के स्थान पर शिक्षक योजना कर दे ।एक अन्य शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने क़हा की शिक्षकों क़ा दमन करके अपना पीठ थपथपा रही है जो कहीं से भी जायज नहीं है ।शिक्षिका रश्मि जायसवाल ने क़हा की सरकार F.I.R करके हमारे आँदोलन को कमजोर करना चाहती है जबकि इन कृत्यों से हमारा हौसला , हमारा बल बढ़ेगा हीं ।एक अन्य शिक्षिका कामिनी कुमारी ने क़हा की हम तबतक मूल्यांकन कार्य को नहीं करेंगे जब तक सरकार हमारी जायज मांगों को ना मान ले । हम झुकने वाले कतई नहीं ।सभा में तिरहुत क्षेत्र के M.L.C प्रो. संजय प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया औऱ उन्होंने क़हा की सरकार निरंकुश की तरह व्यवहार कर रही है । वह शिक्षकों को उनका वाजिब हक प्रदान नहीं करना चाहती । सरकार चाहती है की अल्प वेतन देकर हीं वह शिक्षकों से सभी कार्य करवा ले , जो की अब संभव नहीं ।प्रो. सिंह ने क़हा की वे सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाते रहें हैं औऱ भविष्य में भी इस कार्यों को करने से पीछे नहीं हटेंगे ।शांतिपूर्ण तरीके से आँदोलनकारी शिक्षकों पर F.I.R करने को उन्होंने सरासर ग़लत ठहराया औऱ क़हा की इसके लिए उन्हें जो भी क़दम उठाने होंगे वो उठाएंगे । इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जायेगी ।अन्य कई शिक्षक/शिक्षिकाओं ने सभा को संबोधित किया।आज के धरना प्रदर्शन में रत्नेशवर प्रसाद सिंह , अरुण कुमार , अजय कुमार , अजीत कुमार सिंह , संजय कुमार , गोपी वल्लभ , कामिनी कुमारी , स्मिता , सुमन , प्रणम शर्मा , बबीता , अमित कुमार , संजीव झा , धर्मेन्द्र , सतीश कुमार , चितरंजन , दिनेश , पंकज आदि लोग उपस्थित थें । Post navigationकरीब 2 घंटे तक बहता रहा डीजल और लूटते रहे लोग… 8 दिनों तक बंद रहेंगे सभी बैंक