नई दिल्ली / वाशिंगटन । अमेरिका में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी'(Howdy modi) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी शामिल होने जा हैं। इस खबर की पुष्टि अब व्हाइट हाउस से भी हो चुकी हैं । 22 सितंबर को मोदी ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय को संबोधित करने वाले हैं ।और बता दें की इस Howdy modi आयोजन में 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। और प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए इस स्टेडियम में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी, जो अब तक सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। अब जो भी नए व्यक्ति पीएम मोदी को सुनने के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं उन सभी को तत्काल वेटिंग लिस्ट में रखा जा रहा है.अब जो भी नए व्यक्ति पीएम मोदी को सुनने के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं उन सभी को तत्काल वेटिंग लिस्ट में रखा जा रहा है. वहीं, व्हाइट हाउस से इस पुष्टि के बाद, पीएम मोदी ने कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति का यह विशेष कदम भारत और अमेरिका के बीच विशेष मित्रता को दर्शाता है। मुझे खुशी है कि 22 सितंबर को राष्ट्रपति ट्रम्प इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। निचे भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ट्वीट दी गई हैं , आप इन्हे पढ़ सकते हैं –A special gesture by @POTUS, signifying the special friendship between India and USA!Delighted that President @realDonaldTrump will join the community programme in Houston on the 22nd. Looking forward to joining the Indian origin community in welcoming him at the programme.— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2019Narendra modi Twitter Viewइसके साथ ही, एक अन्य ट्वीट में, पीएम मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ह्यूस्टन में शामिल होने के फैसले से अमेरिकी समाज में भारतीय समुदाय के योगदान और अर्थव्यवस्था और दो समुदायों के बीच संबंधों की ताकत का पता चलता है।”The special gesture of President @realDonaldTrump to join us in Houston highlights the strength of the relationship and recognition of the contribution of the Indian community to American society and economy. #HowdyModi— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2019 Narendra modi Twitter Viewभारत के प्रधानमंत्री के साथ एक राष्ट्रपति एक ही मंच पर हजारों भारत-अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करेंगे, और ऐसा पहली बार होगा। यूएस में भारतीय राजदूत हर्षवर्धन सिंघल ने बताया की यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा।आपको बता दे की अंग्रेजी में, ‘हाउडी’ शब्द ‘हाउ डू यू डू’ का संक्षिप्त नाम है। यह शब्द दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका प्रचलित सब्द हैं। Post navigationएशेज 2-2 से बराबर, ऑस्ट्रेलिया के पास ही रहेगी ट्रॉफी… ह्यूस्टन (अमेरिका) में मोदी का कार्यक्रम, इमरान खान जा सकते है कोमा में…???