आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन के कारन , सभी दलों ने चुनाव प्रचार को तेजी से बढ़ा दिया है। चुनाव के छठे चरण में दिल्ली और हरियाणा के साथ साथ सात राज्यों की 59 सीटों पर रविवार को वोटिंग की जाएगी । इसके लिए, सुचारु मतदान के लिए 1, 13 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इस चरण के चुनाव में, 10 करोड़ 16 लाख से अधिक वोट की जाएगी जो 979 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाली हैं ।

दो चरणों में कुल 118 लोकसभा सीटें बची हुई हैं, जो 12 मई और 19 मई को होंगी। इसके पहले चरण में 59 सीटों पर मतदान होना है, 2014 में भाजपा ने 44 सीटें जीती थीं। वही सहयोगी डालो के साथ 46 सीटें जीती थीं।

givni_ad1

छठे चरण में इन 59 सीटों पर 12 मई को मतदान होगा-

बिहार: 8 सीटें

हरियाणा: 10 सीटें

झारखंड: 4 सीटें

मध्य प्रदेश: 8 सीटें

उत्तर प्रदेश: 14 सीटें

पश्चिम-बंगाल: 8 सीटें

दिल्ली: 7 सीटें

बिहार (8 सीटें)
पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, वाल्मीकिनगर, महाराजगंज, पश्चिमी चंपारण

हरियाणा (10 सीटें)
अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, भिवानी-महेंद्रगढ़, हिसार

झारखंड (4 सीटें)
धनबाद, सिंहभूम, जमशेदपुर, गिरिडीह

मध्य प्रदेश (8 सीटें)
गुना, सागर, विदिशा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, राजगढ़, भोपाल

उत्तर प्रदेश (14 सीटें)
प्रतापगढ़, श्रावस्ती, अम्बेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज, आज़मगढ़, लालगंज, फूलपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, जौनपुर, भदोही, मछलीशहर

पश्चिम बंगाल (8 सीटें)
झारग्राम, मेदिनीपुर, तमलुक, कांति, घटल, विष्णुपुर, पूर्णिया, बांकुरा

दिल्ली (7 सीटें)
पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली

By WC News

WC News is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *