Climate:- पूर्वोत्तर भारत में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम और साथ लगे मेघालय पर देखा जा सकता है। साथ ही, एक ट्रफ रेखा, पूर्वी बिहार से पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा होते हुए दक्षिण भारत तक जा रही है। बंगाल से सटे हुए बिहार के पूर्वी भागों में आज से प्री मॉनसून वर्षा शुरू हो जायेगी और 12 से और 15 मई के बीच उत्तर बिहार, झारखण्ड व उत्तर प्रदेश के शहरों में भी बादल छाए रहेंगे और गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है और 40 से 50 किमी की गति से तेज हवाएं चल सकती है फिलहाल ये वर्षा बिहार, झारखण्ड व उत्तर प्रदेश में गर्मी से काफी राहत दे सकती है तापमान में गिरावट होगी और तापमान 35 से 38 के बीच रहने का अनुमान है और फिर 16 मई के बाद उत्तर बिहार में पारा बढ़ना शुरू हो जायेगा।आगामी 12 मई को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में वैशाली में बढ़ती गर्मी से मौसम काफी राहत दे सकती है।

मुज़फ्फरपुर का मौसम पूर्वानुमान : [11-May & 12-May] सुबह गर्म होगी। दिन में तेज़ गर्मी होगी। धूलभरी आँधी, तेज़ हवाओं और गर्जना के साथ वर्षा के आसार हैं।[13-May & 14-May] बादलों की गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बादल छाए रहेंगे साथ-साथ तेज़ हवाएँ चल सकती हैं-विवेक कुमार सिंह (जिला प्रभारी स्काईमेट वेदर) मुजफ्फरपुर बिहार

givni_ad1

By WC News

WC News is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *