वैशाली/राजापाकर थाना बरांटी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिधौली गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी धन्जय राय के घर मे कल शाम लगभग 7 :30बजे एका एक घर मे आग लग गई।जिसके कारण घर रखा पैसा कपड़ा,जेवरात नगद रूपया पलंग, सोफा सेट,गेहूं, चावल,आलू सभी के सभी जल कर राख हो गया।घर के उपर करकट भी टूट गया।स्थानीय जगरनाथ राय का कहना था कि घर के सभी सदस्य यज्ञ स्थल पर यज्ञ देखने चले गये।घर पर कोई आदमी नही था।घर के बगल मे महालक्ष्मी आठ दिवसीय यज्ञ हो रहा है।उसी मे घर के महिला चली गई थी। घर मे कोई भी पुरूष एवं महिला नही थी।आग की लपेट देख सभी आसपास के लोग दौड़ कर आये जबतक घर पुरी तरह से जल गया था।फिर स्थानीय लोग किसी तरह आग को बुझाया।बाद मे स्थानीय पुलिस बुरा ओपी आकर मामले की जानकारी लिया।धन्जय राय का कहना है कि समुह से डेढ लाख रूपया उठाकर लाए थे और ट्रक मे रख दिए थे।वह भी जल गया।ट्रक के अंदर कपड़ा था वह भी जलकर राख हो गया।धन्जय राय का यह भी कहना है कि जेवर से लेकर नगदी लगभग पांच लाख रूपया का क्षति हूआ है।समाचार लिखे जाने तक ब्लॉक के किसी भी अधिकारी नही पंहुचे थे।संवाददाता-राजेन्द्र कुमार। Post navigationबरांटी ओपी थाना कही और जगह बनने जा रहा है। शराब तस्कर कभी तालाब,कभी कब्रिस्तान, बिहार मे शराब तस्करी के ऐसे जुगाड़ देख कर हैरान हो जाएंगे