गायघाट, डब्लूसी न्यूज | शीतलहरी व सर्द हवाओं से कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए रात मंगलवार को गायघाट प्रखंड क्षेत्र में कंबल का वितरण किया गया। बीडीओ डॉक्टर विमल कुमार ने प्रखंड के क्षेत्र में घूम – घूम कर ठंड से ठिठुरते गरीब, असहाय, निर्धन लोगों के बीच कंबल वितरण किया।ठंड से कंपकंपा रहे गरीब लोग कंबल पाकर खुश हो गये। बीडीओ डॉक्टर विमल कुमार ने कहा कि गरीब व निर्धन, असहायों को सर्दी से बचाव के लिए डेढ़ सौ कंबल का वितरण किया गया है। एक सौ से अधिक कंबल का वितरण और किया जाना है। उधर कंबल मिलने के बाद सर्दी से ठिठुरते गरीब असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान फैल गई। सज्जन कुमार | पत्रकार | गायघाट Post navigationकिसान पाठशाला | हनुमाननगर गांव में किसान पाठशाला का आयोजन गायघाट प्रखंड के कांटा गांव में चल रहे तीन दिवसीय राम जानकी विवाहोत्सव धूमधाम से हुआ समापन