मुजफ्फरपुर: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से दो माह पूर्व हुईं चार परीक्षाओं का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक डा.संजय कुमार ने बताया कि बीपीएड सत्र-2019-21 अंतिम वर्ष, बीपीएड सत्र 2020-22 प्रथम वर्ष, बीयूएमएस सत्र 2019-23 और बीयूएमएस के सत्र 2018-22 के एक्स विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। मंगलवार को सुबह से छात्र-छात्रएं विवि की वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकेंगी।उन्होंने बताया कि जिन कोर्स की परीक्षाएं हो चुकी हैं उनका परिणाम शीघ्र जारी किया जाएगा। स्नातक की प्रथम दो दिनों की स्थगित परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक सत्र 2019-22 की प्रथम दो दिनों की स्थगित हुई परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि एक और तीन अक्टूबर को ये परीक्षाएं होनी थीं, लेकिन एडमिट कार्ड में गड़बड़ी व अन्य कारणों से इन दो दिनों की परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी थीं। अब इसकी नई तिथि 26 व 27 नवंबर को तय की गई है। 26 को प्रथम पाली में ग्रुप ए के प्रथम पत्र, द्वितीय पाली में ग्रुप बी और तृतीय पाली में ग्रुप सी के प्रथम पत्र की परीक्षा ली जाएगी। वहीं 27 नवंबर को तीन पालियों में डी, ई व एफ ग्रुप के विषयों की परीक्षा होगी। Post navigationराजनीति विज्ञान विभाग, रामदयालु सिंह महाविद्यालय में आज बाल गंगाधर तिलक की जयन्ती के दिन उनके योगदान को याद करते हुए किया गया एक विशिष्ट परिचर्चा का आयोजन । बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है भाई दूज और चंद्रगुप्त पूजा।