हाजीपुर वैशाली: राघोपुर भाजपा कार्यलय फतेहपुर मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती मनाई गई।मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया।भाजपा नेता गौतम सिह ने कहा कि कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठन करता थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रेणेता थे। वे भारतीय जन संघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप मे प्रस्तुत करते हूए देश को एकात्म मानववाद नामक विचार धारा दी। वे एक समावेशित विचार धारा के समर्थक थे। एक मजबूत सशक्त भारत चाहते थे।इस अवसर पर भाजपा नमामि गंगे प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक गौतम सिह, लघु उद्दोग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिव शंकर यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष डाँ मुकेश कुमार, भाजपा नेता मृत्युंजय सिह, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ललन सिह, भाजपा राघोपुर पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष निरंजन साह, भाजयुमो राघोपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रमोद रजक, राम बच्चान राय, भाजपा आईटीसेल संयोजक जयप्रकाश सिह, आनंद मोहन, राहुल कुमार, मोहन कुमार, अमित कुमार आदि थे। वैशाली रिपोर्टर: राजेन्द्र कुमार सिंह Post navigationआल इंडिया किसान मजदूर संगठन के द्बारा प्रतिवाद मार्च निकाला गया दीवार के गिरने से मलबे मे दबकर 65 वर्षीय वृद्ध की मौत