हाजीपुर वैशाली: किसान विरोधी काले कानून के विरोध मे आज शुक्रवार को प्रस्तावित आँल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के आह्वान पर महुँआ मे संपूर्ण भारत बंद को सफल बनाने के उद्देश्य से महुँआ बाजार को शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराया गया।इसके पूर्व सभी वाम दलों के संयुक्त नेतृत्व मे आज केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरूद्ध आक्रोश मार्च निकाल कर रोष जताया गया।आक्रोश मार्च को संबोधित करते हूए एसयूसीआई के जिला सचिव डाँ ललित घोष ने कहा कि केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण आज किसान अपनी फसलो को दलालों और जमाखोरी को औने पौने दामो पर बेचने को मजबूर है। किसानों द्बारा बैको द्बारा लिया गया ऋण फसल बर्बाद होने पर ऋण भूगतान नही होने की स्थिति मे किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।वैशाली रिपोर्टर: राजेन्द्र कुमार सिंह Post navigationविद्दुत कार्यलय परिसर मे जलजमाव से विद्दुत आपूर्ति हुई बाधित फतेहपुर मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती मनाई गई