बिहार में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 255 तक पहुंच गया है। बीते एक सप्‍ताह के दौरान आठ नए जिलों में इसका प्रसार हुआ है। रविवार को बिहार के गोपालगंज से चार पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें 19 और 60 साल के दो पुरुष और 50 व 60 साल की दो महिला शामिल हैं। इस तरह से राज्‍य के 21 जिले इसकी चपेट में आ चुके हैं। सबसे अधिक संक्रमण की बात करें तो मुंगेर जिला में  65, नालंदा जिला में 34, पटना जिला में 33, सिवान जिला में 30 तथा बक्सर में 25 मामले मिले हैं। इसके पहले बीते चार दिनों में ही आधे मरीज मिले हैं।

कोरोना संक्रमण की स्थिति बीते चार दिनों के दौरान विस्‍फोटक हुई है। इस दौरान आधे मरीज मिले हैं। तारीखों पर गौर करें तो 19 अप्रैल को 10, 20 अप्रैल को 17, 21 अप्रैल  को 13, 22 अप्रैल को 17, 23 अप्रैल को 27, 24 अप्रैल को 53 तथा 25 अप्रैल को 28 नए मामले मिले।

givni_ad1

गोपालगंज में कोरोना का खतरा बढ़ गया है। रविवार को जिले के अलग-अलग चार प्रखंड में चार नए कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर संबंधित इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। संबंधित गांव के तीन किलोमीटर की परिधि में गांवों को सील कर लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी लेने में प्रशासन लग गया है। सिविल सर्जन डाॅ. टीएन सिंह ने बताया कि गोपालगंज, पंचदेवरी, फुलवरिया और भोरे में चार पॉजीटिव मरीज मिले हैं। गत 23 अप्रैल को इनका सैंपल लिया गया था। ज्ञातव्य है कि जले में पूर्व में जिला में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। जो बाद में निगेटिव हो गए। 25 दिन की लंबी अवधि बीतने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित चार लोगों के मिलने की पुष्टि हुई है। इस तरह से गोपालगंज में संक्रमित की संख्या सात हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *