दूसरे चरण के पैक्स चुनाव के लिए आज औराई कटरा व गायघाट के 61 पैक्स पर वोट डाले जा रहे हैं।इन तीनों प्रखंड में 188 बूथ बनाए गए हैं।जिले के पूर्वी अनुमंडल के तीनों प्रखंड के 53 बूथों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। इनमें से 30 बूथ अतिसंवेदनशील व 99 बूथ को प्रशासन ने संवेदनशील घोषित किया है। पैक्स चुनाव में डीएम आलोक रंजन घोष ने द्वितीय चरण में होने वाले मतदान के लिए औराई कटरा एवं गायघाट के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदान पूर्व की तैयारी समीक्षा की थी।डीएम ने प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने व बूथों पर भ्रमणशील रहने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं वरीय पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण चुनाव के लिए निर्देश दिए हुए हैं। Post navigationभारतीय सेना ने Sig Sauer assault rifles के प्रथम बैच को शामिल करना शुरू किया… मुज़फ्फरपुर के गौसनगर में 1.25 करोड़ के सड़क का शिलान्यास…