वैशाली। मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लालगंज प्रखंड के जी ए उच्च विद्यालय में दो दिवसीय ग्राम संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता (21-22 दिसंबर 2022) में आज अंतिम दिन लंबी कूद,ऊंची कूद दौड़,बॉलीबॉल आदि का फाइनल मुकाबले आयोजित किया गया जिसमे विजेताओं को मेडल,कप एवम मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी वैशाली द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक मे संकुल स्तरीय खेल कूद एवम दर्शकों एवम खिलाड़ियों के बीच शराबबंदी पर जागरूकता चर्चा एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक लालटू कुमार ,सुबोध कुमार,विरेंद्र कुमार,चंदन कुमार राम आदि उपस्थित रहे।संवाददाता-राजेन्द्र कुमार। Post navigation“नशा मुक्त हो वैशाली हमारा”जिले के सभी प्रखंडों में स्काउट गाइड एवं स्कूली बच्चों के माध्यम से नशा मुक्ति हेतु प्रभातफेरी का आयोजन किया गया कुशेश्वरस्थान विधानसभा के विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक से मिले समाजसेवी पुत्र त्रिभुवन कुमार