मुजफ्फरपुर | जिला पदाधिकारी के द्वारा उक्त योजना के तहत आच्छादित जिले के 6 बच्चों को स्नेह पत्र, वित्तीय लाभ संबंधी दस्तावेज, आयुष्मान कार्ड आदि प्रदान किया गया।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन के लाभार्थियों को संबोधन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर के द्वारा उन सभी 6 बच्चे जो कोविड-19 के प्रकोप से प्रभावित हुए उन्हें वित्तीय लाभ से संबंधित दस्तावेज(पास बुक जिसमे 10 लाख रुपया क्रेडिट किया गया) एवं आयुष्मान कार्ड आदि उपलब्ध कराया गया। मौके पर उपस्थित जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता या अभिभावक या दत्तक ग्राही माता-पिता को खोने वाले बच्चों को सहयोग एवं संरक्षण प्रदान करना है।अनुदान राशि पर प्राप्त ब्याज से 18 से 23 वर्ष तक मासिक भत्ता देय होगा रथ लाभार्थी की उम्र 23 वर्ष पूरा होने के बाद ₹1000000 एक मुश्त देय होगा। लाभुकआकांक्षा कर्णआयुष मिश्रारागेश्री बनर्जीसपना कुमारीकाजल कुमारीसिंपल कुमारी Post navigationमंत्री समाज कल्याण विभाग ने चयनित महिला पर्यवेक्षिकाओं को किया सम्मानित गायघाट में किसान चौपाल लगा कर किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी