सरैया थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सरैया पुलिस का अवैध ताड़ी-शराब के खिलाफ अभियान जारी है। इस दौरान थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में सरैया पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर डॉग स्क्वायड टीम के साथ छापेमारी कर अवैध देसी शराब व ताड़ी के अड्डों को ध्वस्त किया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर देसी शराब व ताड़ी के अड्डों को ध्वस्त किया गया है। यह अभियान जारी रहेगा। Post navigationसाधारण दंगा के आरोपी को सरैया पुलिस ने किया गिरफ्तार बेनीबाद ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने पर दिया जोर