राजद के वरिष्ठ नेता सह आपदा प्रबंधन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह केवटसा पंचायत के मुखिया पति शैलेन्द्र सिंह उर्फ नुकुल सिंह के निधन पर गायघाट विधायक समेत कई वरिष्ठ नेता ने दी श्रद्धांजलि।

न्यूज़ ब्यूरो गायघाट | आज RJD के वरिष्ठ नेता सह आपदा प्रबंधन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह केवटसा पंचायत के मुखिया पति शैलेन्द्र सिंह उर्फ नुकुल सिंह का निधन दरभंगा के पारस अस्पताल में हो गया। इनके निधन पर गायघाट में शोक की लहर दौड़ गई।

गायघाट के प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नुकुल जी के जाना गायघाट की राजनीति जगत में एक युग का अवसान है। प्रखंड के केवटसा के रहने वाले राजद नेता सह मुखिया पति शैलेन्द्र सिंह उर्फ नुकुल सिंह के निधन की खबर के बाद प्रखंड के सियासी हलकों में शोक की लहर उमड़ गई है।

givni_ad1

गायघाट समेत प्रदेश के राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने नुकुल सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। “ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा उनके शोक संतप्त परिवार को एवं समर्थकों को इस अपार दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

गायघाट वि०स० विधायक निरंजन राय ने शैलेन्द्र सिंह उर्फ नुकुल के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा है की राजद नेता नुकुल जी के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को दु:ख सहेजने की की शक्ति प्रदान करें।

गायघाट वि०स० के पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने नुकुल सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से पूरा परिवार दु:खी एवं मर्माहत है। उन्होंने अपने शोक संदेष में कहा, “वे हम सब को छोड़ कर चले गये हैं, नुकुल बाबू का व्यक्तित्व विशाल था। वे राजद के स्तंभ थे।

इधर भाजपा बिहार प्रदेश के प्रदेश सह संयोजक, शिक्षक प्रकोष्ठ के युवा नेता पंकज सिंह ने निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा है कि आरजेडी नेता व केवटसा पंचायत के मुखिया पति नुकुल सिंह जी बेहद जल्दी हमें छोड़कर चले गए। आज गायघाट में उनके चले जाने से दु:ख की लहर छा गई। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

गायघाट सामाजिक मंच के अध्यक्ष सह दी प्लूरल्स पार्टी गायघाट वि०स० पूर्व विधायक उम्मीदवार सुबोध सिंह ने भी शोक व्यक्त कर कहा है की नुकुल जी आपका यूं अचानक जाना हम सबके लिए, एक कभी ना पूरी होने वाली क्षती है। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपकों मोक्ष की प्राप्ति हो।

लक्ष्मणनगर पंचायत के मुखिया पति श्याम सुंदर साह ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि माना कि मृत्यु अटल सत्य है, परंतु आपका असमय जाना,
हम सभी के लिए बड़ी ही दुर्भाग्य पूर्ण घटना है। हम सभी आपको दिल से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

लक्ष्मणनगर पंचायत के मुखिया उम्मीदवार अशोक शर्मा ने शोक जताया है उन्होंने कहां है कि पंच तत्वों से बने इस शरीर को, पंच तत्वों में ही है विलीन हो जाना, मगर जीवन की इस सच्चाई को बड़ा ही कठीन है स्वीकार कर पाना। आपके असमय निधन पर, भावभीनी श्रद्धांजलि।

By WC News

WC News is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.