हाजीपुर वैशाली: महनार वैशाली जिला विकलांग कल्याण संघ के बैनर तले संघ के अध्यक्ष जसबीर कुमार सिह के नेतृत्व मे अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों टोले से आकर अपनी ग्यारह सूत्री मांगो के समर्थन मे दिव्यांग जनो ने महनार अनुमंडल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किये और माँग पत्र अनुमंडल पदाधिकारी मनोज प्रियदर्शी को दिया।दिए मांग पत्रो मे बताया गया है कि यह लोग वर्षो से अन्तोदय योजना के तहत अनाज, सामाजिक सुरक्षा पेशन की राशि 4 सौ से बढकर तीन हजार करने, जिला से लेकर सभी प्रखंडो मे दिव्यांग भवन प्राईवेट कंपनियों, कार्यालय मे नौकरी सुनिश्चित कराई जाए।सरकारी जमीन पर बनी दूकानो मे विकलांगो को भी दूकान दिया जाए ताकि वह भी दूकान चलाकर रोजी रोटी की समस्या हल कर सके। इसके अलावा और मांगे शामिल थे। वैशाली रिपोर्टर: राजेन्द्र कुमार सिह Post navigationमहिला समूहो के बीच बांटा गया मास्क, साबून और सैनिटाइजर… पेड़ मे धक्का मारते हूऐ गढे मे पलटी तेज रफ्तार स्काँर्पियो…