रिपोर्टर- राजेन्द्र कुमार सिह, वैशाली।

वैशाली हाजीपुर। राजापाकर थाने द्बारा सीएसपी संचालक से लूटी गई दो लैपटॉप समान सहित अन्य सामग्री के बरामदगी पिछले दिनो पुलिस द्बारा की गई थी।जिसे आज दोनो सीएसपी संचालको को दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी जयप्रकाश मिश्रा एवं एएसआई पप्पू कुमार के समक्ष पहचान कराईं गई। ज्ञात हो कि 4 म्ई 20 को भाथादासी चौक पर दो सीएसपी संचालकों से अपराधियों द्बारा रिवाल्वर की नोक पर बैग मे रखे दो लैपटॉप एव एक सीएसपी संचालक का नगदी 10 हजार एवं दूसरे से 50 हजार लूटी गई थी। दोनो सीएसपी संचालक द्बारा राजापाकर थाने मे कांड संख्या 90/20 मे प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

जिसके आलोक मे राजापाकर थाना द्बारा कांड मे लिप्त अपराधियों को सामान के साथ पकड़ा गया था।जिहमे दोनो सीएसपी का दो लैपटॉप चार्जर एवं सामान बरामद किया गया।जिसकी पहचान आज दोनो सीएसपी संचालक रामप्रीत रजक एवं विजय कुमार को अंचलाधिकारी के समक्ष कराई गई।जिसमे दोनो ने पहचान कर बताया कि दोनो उन्ही लोगो की लैपटॉप है। अपराधियों से रामप्रीत रजक का 2हजार एवं विजय कुमार का2500 रूपये भी बरामद किया गया था।थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने कहा कि कोर्ट मे समान पाने के लिए आवेलन देना होगा वहां के आदेश के बाद थाने से उन्हें सामान वापस दी जाएगी।

givni_ad1

By WC News

WC News is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.