WC News Desk: 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे को कानपुर ला रही STF टीम की गाड़ी पलट गई। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और वह मुठभेड़ में मारा गया है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गाड़ी में मौजूद एसटीएफ के कर्मचारी भी घायल हुए हैं। घायलों को हैलेट अस्पताल पहुंचाया गया है। विकास दुबे को भी अस्पताल लागाय गया है। वह जिंदा है या मारा जा चुका है अभी पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में विकास दुबे वह गाड़ी कानपुर में एंट्री करते ही पलट गई। इस गाड़ी में एसटीएफ के जवान मौजूद थे।

आपको बता दें कि विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने गिरफ्तार किया। सात दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद एमपी की पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन कोर्ट में पेश कर देर शाम यूपी एसटीएफ की टीम को सौंप दिया था।

givni_ad1

By WC News

WC News is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.