सरैया प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत राज गिजास मैं पूर्व सैनिक दिनेश्वर साहनी के द्वारा इस लॉक डाउन में पंचायत के गरीबों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया जिनका घर उसी पंचायत के नया टोला वार्ड संख्या 3 में स्थित है। उनके द्वारा पंचायत के वार्ड 1 से लेकर 6 तक राहत सामग्री का वितरण किया गया। इसमें दाल चावल और खाने की अन्य वस्तु भी साथ में दी गई।

इस कार्य में ग्राम पंचायत के ही सरपंच , शिक्षक और वार्ड सदस्य रंजीत कुमार ने बहुत ही बड़ा योगदान दीया।। सीमा पर जिस तरीके से भूतपूर्व सैनिक ने अपना योगदान दिया देश की रक्षा के लिए देश भक्ति से सराबोर इस लोक डाउन में भी देश की रक्षा में गरीबों को अन्न देकर अपना योगदान अभी भी निभा रहे हैं । सेल्यूट है ऐसे आर्मी पर यो अभी भी देश की सेवा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *