मुजफ्फरपुर (गायघाट): नितिश्वर प्रसाद सिंह किसी जाति नहीं बल्कि जमात के नेता थे। उन्होंने सभी वर्गों की हित के लिए विकास किया। ये बातें महनार के पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह ने कही । गायघाट स्थित नितिश्वर स्मृति परिसर में बिहार के प्रथम शिक्षा मंत्री नितिश्वर प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर गुरूवार को वक्ताओ ने कहा कि नितिश्वर बाबू आधुनिक बिहार के निर्माता थे। सूबे का असली विकास उनके आदर्शो पर चलकर ही हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा नेता गौतम कुमार सिंह ने कहा की नितिश्वर बाबू आदर्श के व्यक्तित्व थे उन्होंने राज्य शिक्षा मंत्री रहते हुए व्यापक सुधार किया वे धुन के पक्के थे।

बिहार के नव निर्माण में उनके योगदान को भूला नहीं जा सकता।
इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने नितिश्वर बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की संचालन विभूति सिंह ने किया।
सभा को संबोधित करने वालों में भाजपा नेत्री ललिता सिंह, रोहित सिंह रैकवार, डा.रूपक सिंह, रौशन सिंह, हिरू सिंह, प्रेम प्रकाश मिश्रा, पुष्पम सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुनील राय, मुखिया प्रेम सागर दास, लाल मोहन मिश्र, मुकेश सिंह, राजू सिंह, गौतम कुमार सिंह आदि थे।

By WC News

WC News is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *