वैशाली।हाजीपुर- 4 गाड़ियों के माध्यम से लोगों के बीच डेंगू के बचाव हेतु जन जागरूकता फैलाई जाएगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला पदाधिकारी महोदय के विशेष पहल पर जागरूकता गाड़ियों को आज रवाना किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के चेयरमैन राकेश रंजन , जिला परिवहन पदाधिकारी समेत कई लोग उपस्थित थे। श्री शुक्ला ने बताया कि जिला प्रशासन डेंगू बीमारी पर नियंत्रण हेतु तत्पर है। नगर परिषद के माध्यम से फागिंग कराई जा रही है । सदर अस्पताल हाजीपुर में इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है तथा एलिसा टेस्ट की व्यवस्था सदर अस्पताल हाजीपुर में निशुल्क व्यवस्था की गई है।संवाददाता-राजेन्द्र कुमार। Post navigationपांस मशीन का सरवर नही रहने के कारण राशन उपभोक्ताओं मे आक्रोश शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के घाटों पर साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था कराई जाए-जिलाधिकारी