मुज़फ़्फ़रपुर सरैया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पगहिंयां मे एक व्यक्ति की मृत्यु कोरोनावायरस बीमारी के कारण हो गई। जिससे परिवार के लोग के साथ-साथ ग्रामीण भी भयभीत हो गए। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पारु विधायक अशोक कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सरैया डॉ बीएन सिंह को दी गई।तत्पश्चात पारु विधायक अशोक कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के मौजूदगी में दाह संस्कार किया गया।विधायक जी के पहुंचने पर वहां कुछ ग्रामीण भी पहुंचे एवं उसमें सहयोग किए। पारु विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि संकट की घड़ी है ,इसमें भागने से काम नहीं चलेगा।धैर्य और हिम्मत से रहने की जरूरत है एवं सरकार के गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए एक दूसरे को मदद करने की जरूरत है। Post navigationमहनार:प्रशासन के नाक के नीचे कोविड-19 गाइडलाइन टूटा, रात भर अश्लील गानो पर झूमते दिखे बार बालाओं दिनदहाड़े चैन छिनतई करते पकड़ाया युवक, लोगों ने पानी में डूबो-डूबो कर जमकर कूटा