वैशाली जिले के महनार से है जहां एक ओर बिहार सरकार ने पूरे राज्यों में बढ़ रहे कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके तहत रात 9:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक लोगों को घर से निकलने की मना ही है। लेकिन बिहार के वैशाली जिला के अंतर्गत महनार थाना क्षेत्र के मूसापुर में प्रशासन के नाक के नीचे सरकार के आदेश का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन होता रहा।बता दें कि जनेऊ के नाम पर कल शुक्रवार को रात भर बार बालाएं ठुमके लगाती रही और लगभग 400 से अधिक लोग अश्लील गाने में मगन रहे और ठुमके लगाते रहे , जब शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया तो, इस मौके पर जनेऊ के दिन देर रात चले इस कार्यक्रम में अश्लील गानो की धूम पर नर्तकी के साथ-साथ 400 से अधिक की संख्या में लोग ने जमकर झूमे। इस बीच कोरोना संक्रमण के प्रोटोकॉल के तहत सामाजिक दूरी सीमिट गई और चेहरे से मास्क गायब हो गया। आलम यह था कि वहां हजारों की संख्या में मौजूद भीड़ ना तो कोरोना संक्रमण को आमंत्रण देती रही। बल्कि अपनी जिंदगी के साथ भी खिलवाड़ करती रही। Post navigationआग लगने से दस घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख। जिलाधिकारी ने एमकेएमसीएच में संबंधित अधिकारियों के साथ की एक महत्वपूर्ण बैठक