मुज़फ़्फ़रपुर-जिले के कुढ़नी थाने क्षेत्र के तुर्की ओपी के खरौना तारसन गांव मे होली के दिन से बच्चों के मामूली विवाद में शुरू हुई झड़प बाद मे काफ़ी बड़ा रूप अख्तियार कर लीं. दोनों गुट के लोगो ने काफ़ी तोड़फोड़ मचा दी। कई लोग और गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पहुची पुलिस टीम को किया घायल एवं एसडीओ के गाड़ी पर आक्रोशित लोगों ने किया पथराव कर गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने गांव में पहुचकर खुद मोर्चा संभाला और कई लोगो को हिरासत में लिया. फिलहाल पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हैं। लेकिन स्थिति तनावपूर्ण हैं। समवादाता -हरि ओम कश्यप। Post navigationकुढ़नी प्रखंड अंतर्गत बसौली जंगलेश्वर शिव मंदिर परिसर में महा शिवरात्रि के अवसर पर समस्त ग्रामीणो के सहयोग से 161 कन्याओ द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाला गया। मुजफ्फरपुर; हफ्तों से गायब नाबालिक युवती का नहीं मिला सुराग, न्याय के लिए परिजन खा रहे दर-दर की ठोकरें