डब्लूसी न्यूज़ ब्यूरो बंदरा:श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान (बंदरा) के द्वारा आज तेपरी पंचायत में कूपन वितरण किया गया। पंचायत अभियान प्रमुख चितरंजन कुमार झा ने बताया की हम भाग्यशाली हैं जो अयोध्या में बनने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के इस मंदिर निर्माण कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हआ है न जाने किस जन्म का पुण्यफल आज फलीभूत हो रहा है और हम उसे अपनी आॅखों से देख पा रहें हैं।हमारे कितने पूर्वज इसके पीछे बलिदान हो गए पर ये अवसर आज हमलोगों को मिला है। जिसमें हमलोंगो को यथासंभव आर्थिक योगदान देना है। इस कार्यक्रम में पंचायत सह प्रमुख शिवम पाठक, राशि जमाकर्ता रूपेश ठाकुर, रामभरोष ठाकुर, दीलीप झा, संजय पाठक , विवेकानंद झा , शिवम झा एवं आदि उपस्थित थे। Post navigationमुजफ्फरपुर: जिला स्थित प्रसाद हास्पीटल में लोगों को किया गया पहली चरण का वेक्सीनेशन। जिला पुलिस को मिली सफलता बैंक लूट की योजना बना रहे 5 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार