रिपोर्टर- राजेन्द्र कुमार सिह (वैशाली)

वैशाली हाजीपुर: महुँआ धान रोपने के दौरान हूँई वज्र पात से एक महिला की मौत हो गई।घटना शुक्रवार की अपराहन करीब4:30बजे महुँआ के छतवारा मे हूँई।मिली जानकारी के अनूसार महुँआ प्रंखड की छतवारा पंचायत के छतवारा खास निवासी राजेश राम की 29वर्षीय पत्नी सुनिता देवी खेत मे धान रोपनी कर रही थी। इस बीच मुसलाधार बारिश होने लगी और आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गई।जब तक लोग पंहुचे महिला की मौत घटनास्थल पर हो चुकी थी। लोगो ने महिला के शव को लेकर घर पहुंचे।

इस घटना को लेकर मृतका के परिजनो मे कोहराम मच गया। पंचायत के मुखिया प्रमोद साह तथा जिला पार्षद अशोक कुमार अकेला ने बताया कि धान रोपनी के समय बारिश आ गई और महिला को खेत से भागने का समय नही मिला। इस बीच वज्र पात हूँई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सुचना प्रशासन को दी गई है।लोगो ने मृतका के परिजनों को आपदा के तहत चार लाख देने की मांग की है। मालूम हो कि आकाशीय बिजली गिरने से वैशाली जिले मे 6 लोगो की मौत से इलाका दहल गया।

givni_ad1

By WC News

WC News is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.