Site icon WC News

महादलित बस्ती मे दबंगो द्बारा जानलेवा हमला हूआ।

वैशाली/राजापाकर। थाना के बरांटी ओपी थाना के बरांटी गाँव के वार्ड नंबर 05मे महादलित बस्ती मे दबंगो द्बारा जानलेवा हमला किया गया।सूत्रों के अनुसार आज सुबह लगभग9 बजे बिदुपुर थाना अंतर्गत मझौली निवासी सुभाष राय दलित बस्ती मे जमीन खरीद कर अपना मकान बनाकर रह रहे है।अपने मकान का चाहदिवारी पर सब्जी वाला सिम का पेड़ लगाएं हूएं है।वही सिम का फल बाहर फर कर लटका हूआ है।वही सिम दलित बस्ती के कोई बच्चा तोर लिया।इसी पर सुभाष राय अपने गुर्गों को बुला कर महादलित के महिलाओ और पुरूषो को मारना पिटना शुरू कर दिया।महादलित के लोगो ने 112 को फोन कर बुला लिया।तब तक स्थानीय पुलिस नही पहुंच थे।करीब एक घंटा के बाद बरांटी ओपी थाना घटनास्थल पर पहुंचा।महादलित के लोगो का यह भी कहना है कि सुभाष राय के गुर्गों ने तीन राउंड गोली भी फायर किया।लेकिन किसी भी दलित को गोली नही लगा है।लेकिन एक दो दलित महिला को काफी चोट लगा है।जिससे बुरी तरह घायल अवस्था मे उसे हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया है।इस पर बरांटी ओपी थाना मामले की जांच कर रही है।स्थानीय लोग से यह भी जानकारी मिला है कि सुभाष राय के चार गुर्गों को गिरफ्तार कर के बरांटी ओपी थाना ले ग ई है।सूत्रो के अनुसार यह भी जानकारी मिला है कि महादलित बस्ती मे एक मंद बुद्धि की महिला रहती है।वह महिला दूसरे राज्य का है।वह पागल की तरह भीख मांग कर खाती है उसे भी गुर्गों ने नही बख्सा उसे भी लाठी से मारा पिटा।सभी गुर्गों का बाईक सुभाष राय के घर मे खड़ा है।महादलित के लोगो को काफी मारा पिटा गया है।

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार।

Exit mobile version