Site icon WC News

जनाधिकार पार्टी के नेता आलोक कुमार ने आज अपने जन्मदिन पर लगभग 100से अधिक पौधो का वितरण





कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत जनाधिकार पार्टी के नेता आलोक कुमार के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर छायादार व फलदार कुल मिलाकर 100 पौधे लगाए गए।

जानकारी के लिए बताते चलें कि शीशम, शागवान, आम ,अमरूद के कुल 100 पौधा का वितरण किया गया। तथा पर्यावरण जागरूकता के साथ ही वृक्षों को बचाए रखने का संकल्प लिया गया।

वृक्ष मनुष्य को ऑक्सीजन देता हैं वहीं आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान तुर्की ओपी अध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि वृक्ष से मनुष्य को प्राण वायु ऑक्सीजन मिलता है, जो की हमे जीवन देते हैं। वृक्षों को लगाना ही नहीं है अपितु इन्हें बचाए रखना समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है। पर्यावरण को संतुलन बनाने के लिए धरती पर जितना अधिक से अधिक वृक्ष होंगे ,उतना ही मनुष्य को ऑक्सीजन मिलेगा।
युवा समाजसेवी आलोक कुमार ने कहा की वृक्षारोपण से पर्यावरण प्रदूषण की समस्या दूर होगी। इसलिए हम सभी संकल्प ले कि अपने अपने हाथों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे तथा उसे संरक्षित रखने का कार्य करेंगे। वहीं इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान संजीत कुमार सहनी,पिंकू कुमार सिंह,विकास कुमार,अमन कुमार पिंटू,गौतम कुमार,अंकित कुमार,अभिषेक कुमार,प्रशांत सिंह,सोनू आर्यन और सुभाष यादव छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

मुजफ्फरपुर बिहार से हरिओम कश्यप की रिपोर्ट

Exit mobile version