Site icon WC News

संदिग्ध स्थिति में महिला ने नदी में लगाई छलांग गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया





जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के सोनबरसा की है जहां सोनवर्षा पुल से एक महिला ने संदिग्ध स्थिति में कदाने नदी में छलांग लगा लि।हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को गंभीर अवस्था में नदी से बाहर निकाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है वही महिला ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है वही सूचना पर पहुंची मनियारी थाना की पुलिस ने महिला के गंभीर अवस्था को देखते हुए आनन-फानन में इलाज के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं पूरे मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक महिला अपने सामान के साथ सोनवर्षा पुल पर पहुंची और सामान रास्ते पर रखकर नदी में छलांग लगा दी। वहीं स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को नदी से गंभीर अवस्था में बाहर निकाला।जिसके बाद पूरे प्रकरण की सूचना मनियारी पुलिस को दी गई वही सूचना मिलते ही मनियारी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच महिला के गंभीर अवस्था को देखते हुए आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वही खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर उक्त महिला के परिजन नहीं पहुंचे थे।

बाईट-उपमुखिया पति

मुजफ्फरपुर बिहार से हरिओम कश्यप की रिपोर्ट

Exit mobile version