Site icon WC News

WC News | राजद आपदा प्रबंधन के प्रदेश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा ने उद्योग को किताब-कलम एवं फूल से किया भव्य स्वागत

गायघाट | पटना से मधुबनी विधान सभा क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव जाने के क्रम में गायघाट प्रखंड के केवटसा स्थित राजा लाईन होटल पर बिहार में बनी महागठबंधन सरकार में राजद कोटे से बिहार सरकार के नए उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ को राजद आपदा प्रबंधन के प्रदेश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा ने किताब-कलम एवं फूल की माला से किया भव्य स्वागत किया।

राजद कार्यकर्ता के लोगो में काफी उत्साह को देखते हुए उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने सभी जगह रुक – रुक कर लोगों से हाथ जोड़ कर एवं गेंदा फूल की माला पहनकर अभिवादन स्वीकार किया।

पत्रकार से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि सबसे पहले मैं बिहार के जनता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को धन्यवाद देता हूं। हमारे नेता ने हमपर जो विश्वास जताया है, उनके सपनों को पूरा करूंगा। उद्योग विभाग बड़ा विभाग है। सरकार हो या आम जनता सभी को इस विभाग से काफी उम्मीद रहती है। बिहार में उद्योग विभाग कार्य कर रहा है लेकिन जो कार्य पहले चल रहा था।

उसमें तेजी लानी है। ताकि बिहार में उद्योग तेजी से चले और नए उद्योग भी लग सके। नए उद्योग लगेंगे तो बिहार के लोगों को रोजगार मिलेगा। हमारे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने युवाओं के प्रति हमेशा सोचते है किस तरह से ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध हो इस पर हम लोग मिलकर काम करेंगे। तब जाकर रोजगार का सृजन होगा। बिहार आगे बढ़ेगा।

मौके पर, राजद आपदा प्रबंधन के प्रदेश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा, अरविंद राय, मोहम्मद रेहान, अजय, दिनेश, धर्मेंद्र, बबलू, खदेरन, राहुल, अमीर, ललित एवं अन्य आरजेडी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

———————————————————–
Reported By Sajjan | Gaighat
———————————————————–

Exit mobile version