Site icon WC News

सदन में सीएम हुए गुस्सा तो राजद नेता ने लिया खूब मजा | विधायक भाई वीरेंद्र बोले- मुख्यमंत्री जी सठिया गए हैं, उम्र का भी असर हो गया है

डब्लूसी न्यूज़ ब्यूरो पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधानसभा में स्पीकर विजय सिन्हा पर भड़क गए। अध्यक्ष के साथ तीखी बहस हो गई। इस पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार जी सठिया गए है। उन पर उम्र का प्रभाव हो गया है। ये लोग सरकार नही सर्कस चला रहे है। यह महाजंगल राज है। उन्होंने यह भी कहा कि सदन की गरिमा का ख्याल रखा जाना चाहिए।

दरअसल, विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीधे स्पीकर पर हमलावर हो गए थे। उन्होंने सही तरीके से सदन चलाने की नसीहत भी विजय सिन्हा को दी। लखीसराय से विधायक के तौर पर भी विजय सिन्हा ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया था। उन्होंने चिंता जाहिर की थी कि न डीएसपी बात मानता है, न थानेदार सुनता है।

बिहार में लोकतंत्र समाप्त

राजद विधायक ने यह भी कहा कि बिहार में सिर्फ अफसरों की चलती है। इस समस्या को राजद ने पहले ही उठाया था। सोमवार को सत्ता पक्ष की ओर से सवाल उठाया गया। इसके बावजूद सीएम को गुस्सा आ गया। भाई वीरेंद्र ने कहा की सदन में आसन निर्देश देता है। लेकिन मुख्यमंत्री आसन को निर्देश देते हैं। ये हमेशा से अधिकारियों को बचाते रहे है।बिहार में लोकतंत्र समाप्त होने पर है। यहां विधायकों और आम आदमी को अपमानित किया जा रहा है।

पत्रकार | सज्जन | पटना | बिहार

Exit mobile version