Site icon WC News

लोकतंत्र का बढाएं सम्मान, घर से निकले करे मतदान: गरिमा देवी

बेतियां:- नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने अपने पूरे परिवार के साथ निकल कर नगर के लाल बाजार स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्दालय मतदान केन्द्र के बूथ संख्या 1 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक शासन प्रणाली मे मताधिकार सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए मतदाताओं को लोकतंत्र का मालिक भी कहा जाता है।वास्तव मे मताधिकार का सही उपयोग कर के ही हम सभी अपने भारतीय लोकतंत्र को और मजबूत करने के साथ विकास का द्बार भी खोल सकते है।

सभापति श्रीमती सिकारिया ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र दूनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र है क्योंकि दूनिया के सबसे प्राचीनतम लोकतंत्र लिच्छवी गणराज्य की यशोभूमि अपने बिहार के ही वैशाली मे अवस्थित है।

नप सभापति ने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव कोरोना संक्रमण काल का पहला आम चुनाव है। इसके कारण भी पूरे देश दूनियां की भी नजर बिहार और यहां के इस विधानसभा चुनाव पर है।

अपने मताधिकार का उपयोग करने के बाद वोट देने का प्रतीक चिन्ह दिखाते हूये उन्होंने एक स्लोगन सुनाया कि लोकतंत्र का बढाएं सम्मान, घर से निकले करे मतदान।

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

Exit mobile version