Site icon WC News

भाजपा प्रत्याशी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

हाजीपुर वैशाली: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर सिंबल लेकर लालगंज विधानसभा क्षेत्र मे पहली बार पंहुचे भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार सिंह पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया।

प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से लालगंज की जनता को पहली मुलाकात मे ही यह बताने का भरपूर प्रयास किया कि वे कही से भी बाहरी नही। जिन लोगो ने यह भ्रम और अफवाह फैलाया है कि संजय कुमार सिंह बाहरी है तो यह गलत है। बल्कि वह इसी विधानसभा क्षेत्र के निवासी है। लंबे समय से राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ और भाजपा से जुड़े है। पार्टी के आदेशानुसार दिये ग्ए दायित्वों के निर्वाहन करने के लिए उन्हें बाहर रहना पड़ा है। उन्होंने खुद को जमीनी स्तर का नेता बताते हूऐ हर नेताओं की तरह लालगंज को अनुमंडल बनाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को घर जाकर पार्टी और एनडीए सरकार की योजनाओं की बात कर मतदाताओं का आर्शीवाद लेने की बात कही।

वही कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा के लिए टोकरी मे वोट होने की बात कही जिसे संजय कुमार सिंह के पक्ष मे कमल के निशान पर बैलेट बाँक्स मे जुटाने के लिए लोगो को जागरूक करने की बात कही। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर बुधवार को नामांकन करेगे।

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार सिंह

Exit mobile version