कौन है चिराग पासवान कैसे हुई उनकी राजनीति में एंट्री जाने इस रिपोर्ट में

116
  1. बिहार की राजनीति पिछले कई सालों से नीतिश कुमार, लालू प्रसाद यादव औऱ राम बिलास पासवान के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। हालांकि अब प्रदेश के कई युवाओं को राजनीति में सक्रीय देखा जा रहा है। बिहार के कुछ चर्चित युवा नेताओं में से एक हैं चिराग पासवान। चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष हैं और बिहार में जमुई सीट से लोकसभा सांसद भी हैं।
  2. चिराग पासवान का जन्म राम बिलास पासवान की दूसरी पत्नी रीना पासवान से 31 अक्टूबर 1982 को हुआ था। चिराग ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली से करने के बाद झांसी में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से बीटेक किया।
  3. हालांकि चिराग इंजीनियर नहीं कुछ और बनना चाहते थे। चिराग पासवान के बारे में कहा जाता है कि उनका पहला प्यार एक्टिंग था। इस कारण उन्होंने एक्टर बनने के लिए बॉलीवुड का रुख किया।
  4. साल 2011 में कंगना रनौत के साथ उनकी फिल्मी भी रिलीज हुई। फिल्म का नाम था मिले ना मिले हम। फिल्म की पब्लिसिटी तो बहुत हुई लेकिन फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई।


5 / पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद चिराग को दूसरी फिल्मों के ऑफर भी नहीं मिले। आखिरकार उन्होंने पॉलिटिक्स में आने का मन बनाया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह चिराग ही थे जिन्होंने राम बिलास पासवान को एनडीए में शामिल होने की सलाह दी थी


6 / 82014 में चिराग पासवान जमुई सीट से लोकसभा पहुंचे। चिराग ने अपने प्रतिद्वंदी को करीब 85 हजार वोटों से शिकस्त दी। चिराग अपनी पार्टी एलजेपी के स्टार प्रचारक भी थे।


7 / 82019 में रामबिलास पासवान ने चिराग को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया। चिराग दोबारा लोकसभा पहुंचे। इन दिनों चिराग बिहार चुनाव को लेकर चिराग जिस तरह से फैसले ले रहे हैं उसके कारण वह आए दिन चर्चा में बने रहते हैं।

givni_ad1