Site icon WC News

प्रयोजन विभाग के समक्ष 17 सूत्री मांगो को लेकर किया एक दिवसीय प्रदर्शन…

सारण बिहार: बिहार राज्य आंगनवाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति की आह्वान पर आज सदर प्रखंड के प्रयोजन विभाग के समक्ष 17 सूत्री मांगो को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन किया।

आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना है कि सरकार हमे सरकारी कर्मी नही घोषित किया और 4 घण्टे के जगह 16 घंटे तक कार्य लेती रही। हमारी मांगो को नजर अंदाज करती रही, सांत्वना देकर हमे गुमराह करती रही।

इस बार हमलोग जो 31 अगस्त से 6 सितंबर तक हड़ताल चल रहे है उसमें सरकार को एक दिन का यह सांकेतिक प्रदर्शन कर चेताने का कार्य किये है। अगर नही माने तो सरकार को चुनाव में उखाड़ फेंकने का कार्य आंगनबाड़ी सेविकाएं करेंगी।

Report by: RAJESH KUMAR

Exit mobile version