Site icon WC News

लालगंज बाजार से लूट मामले मे पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार…

लालगंज: दो सितंबर को लालगंज बाजार मे हूऐ लूट मामले मे पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हूऐ तीन लोगो को गिरफ्तार किया है।

वही गिरफ्तार तीनो युवको के पास से लूटा गया क्ई कागजात और दो किलो चरस बरामद किया गया। इस संबंध मे थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एएसआई दीपक और एएसआई गंगा कुमार सोरेन के साथ किये जा रहे वाहन चेकिंग के दौर दो मोटरसाइकिल से लालगंज से हाजीपुर की ओर जा रहा था। जिसे रोका गया तो सभी, पुलिस को चकमा देकर भागन चाहा। जिसे पुलिस खदेड़ कर पकड़ ली।

पकड़ा गया युवक कालू पासवान, माखन यादव और टिप्पु ग्वाला की जांच की गई तो उसके पास से लूटे ग्ए क्ई कागजात और दो किलो चरस बरामद किया गया। पकड़े ग्ए युवको ने लालगंज मे हूऐ लूट के अलावा नगर थाना क्षेत्र मे दो लूट और देसरी मे एक लाख रूपये लूट के मामले मे भी अपनी सलिप्ता स्वीकार किया है।

वैशाली रिपोर्टर: राजेन्द्र कुमार सिह

Exit mobile version