Site icon WC News

राशन मे अनियमितता के कारण दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों ने अपनी आप बीती सुनाई

हाजीपुर वैशाली: जिले के काशीपुर चकबीबी पंचायत के डीलर वीरचन्द्र राम ने राशन वितरण मे घोर अनियमितता बरत रहा है।

काशीपुर निवासी शिवजी वार्ड संख्या 7 का कहना है कि वीरचन्द्र राम डिलर कभी भी समय पर राशन वितरण नही करता है। किराशन तेल दो महीना से नही दे रहा है। एक लीटर के जगह पर 7:50 ग्राम ही देता है। राशन किराशन कम तौलना ज्यादा पैसा लेना।

दूसरी बात यह है कि गरीब कल्याण योजना के तरफ से कार्डधारकों को दो किलो चाना देना था और वह 900 ग्राम चना दे रहा है। कही पर डिलर डेढ किलो तो कही पर एक किलो चाना दिया जा रहा है। जनता आला अधिकारी के पास शिकायत करते रह गया लेकिन कोई अधिकार सुनने का नाम नही ले रहा है।

वीरचन्द्र राम डिलर का कहना है कि राशन लेना है तो लो नही तो जहां जाना है जाओ, ऐसे डिलर बोलता है। डीलर राम हर बार दस किलो अनाज कम दिया करता है। मुखियां को हम लोग डिलर के विषय मे शिकायत किया लेकिन कोई सुनबाइ नही हूआ। विरचंद्र राम डिलर हर उपभोक्ताओं के साथ घोर अत्याचार करते आ रहा है।

ग्रामीण लोग डिलर के दरबाजे पर राशन लेने के लिए इक्ठ्ठा हूऐ तो डिलर आज कल कहकर लौटा दिया करता है। हम गरीब आदमी क्या खाएगे।

ग्रामीण शिवजी पासवान, रंजीत कुमार सिन्हा, कैलाश पासवान, सरिता देवी, चन्देशर पासवान, दीपक राज, नाजमी खातून, दुलारो देवी। सभी महिलाओं एवं पुरूष विरचंद्र राम डिलर से सभी उपभोक्ताओं नाराज चल रही है। डिलर का तानाशाही कब रूकेगा पता नही चलता।

वैशाली रिपोर्टर: राजेन्द्र कुमार सिंह

Exit mobile version