Site icon WC News

बंदरा प्रखंड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर ईकाई का हुआ गठन…

बंदरा : रविवार को बंदरा प्रखंड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर ईकाई का गठन किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभात कुमार मिश्रा, गायघाट प्रखंड संयोजक रोहित कुमार व संघ के बंदरा खण्ड कार्यवाह प्रणव जी के नेतृत्व में मिलन समारोह के तहत बैठक कर तय किया गया की नये ईकाई में बसंत कुमार – नगर अध्यक्ष, कृष्णकांत मिश्रा – नगर उपाध्यक्ष, चितरंजन कुमार – नगर मंत्री, अभिषेक कुमार – एस.एफ.डी. प्रमुख, संतोष कुमार – कला मंच प्रमुख, रूपेश कुमार – मीडिया प्रभारी और नीतीश कुमार – एस.एफ.एस. प्रमुख का दायित्व संभालेंगे।


वहीं संगम, हर्ष रंजन, धीरज, अभिनव को नगर सह मंत्री, परिणय रंजन को सह एस.एफ.डी. प्रमुख, आदित्य गौतम को सह मीडिया प्रभारी, श्याम कुमार को सह एस.एफ.एस प्रमुख, और विकास, सोनू, अंकित, करण, शिवम व विकास को नगर कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व दिया गया।
मुजफ्फरपुर के जिला संगठन मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version