कोरोना वायरस से तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं लोग, रिकवरी रेट 25 से ऊपर ;स्वास्थ्य मंत्रालय

कोरोना वायरस से निपटने और लॉकडाउन की स्थिति को लेकर गुरुवार को स्‍वास्‍थ्‍य और गृह मंत्रालय की संयुक्‍त प्रेस कांफ्रेंस हुई। इस मौके पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 1823 नए कोरोना मामले और 67 मौतें हुईं हैं। भातकरत में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 33610 हो गई है इसमें 24162 सक्रिय मामले हैं। अब तक 8373 ठीक हो गए हैं। अब तक 1075 मौतें हुई हैं।

अभी टोटल रिकवरी रेट 25.18 प्रतिशत है, जो 14 दिन पहले 13.06 फीसद थी। इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यह पॉजिटिव साइन है। डेथ रेट 3.2 फीसद है। 78 प्रतिशत मौतों में ऐसे केस रहे हैं जिन्हें और भी कई बीमारियां थीं। देश का डबलिंग रेट बढ़कर 11 दिन हो गया है। डेथ रेट 3.2 फीसद है।

givni_ad1

उन्‍होंने कहा कि देश में दोगुना होने की दर (डब्लिंग रेट) लॉकडाउन से पहले 3.41 था जो अब बढ़कर 11 दिन हो गया है। कुछ राज्य/केंद्र शासित प्रदेश जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, उड़ीसा, राजस्थान, तमिलनाडु, पंजाब में डब्लिंग रेट 11 से 20 दिन पाया गया है। लद्दाख, कर्नाटक, हरियाणा, उत्तराखंड और केरल में 20-40 दिन का डब्लिंग रेट है। असम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में 40 दिनों से ऊपर का भी डब्लिंग रेट है।